उत्तर प्रदेशराज्य

बनेगी एक और टाउनशिप

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :शहीद पथ के पास एक और टाउनशिप विकसित हो सकेगी। नगर निगम की तरफ से पहली बार आवासीय योजना को लाया जा रहा है। हाईकोर्ट से पक्ष में निर्णय आने के बाद नगर निगम आवासीय योजना को गति देगा। विरोध के बीच नगर निगम ने शुक्रवार दोपहर तीन बजे से औरंगाबाद खालसा के पास ओमेक्स सिटी की दीवार को तोड़ दिया। कंकरीट की इस दीवार से नगर निगम की आवासीय परियोजना का मुख्य सम्पर्क मार्ग में अवरोध पैदा हो रहा था। अदालत में चली लंबी लड़ाई के बाद शुक्रवार को उच्च न्यायालय ने नगर निगम के पक्ष में निर्णय सुनाया। निर्णय की कापी मिलते ही नगर निगम की टीम दीवार को तोडऩे के लिए निकल पड़ी और पुलिस की मौजूदगी में दीवार को तोड़ दिया।

अदालत में चली लंबी लड़ाई के बाद शुक्रवार को उच्च न्यायालय ने नगर निगम के पक्ष में निर्णय सुनाया।

नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि शहीद पथ के पास ग्राम औरंगाबाद खालसा स्थित भूमि पर आवासीय एवं व्यावसायिक परियोजना चल रही है। यह परियोजना म्युनिसिपल बॉण्ड से मिली दो अरब की राशि से तैयार की जा रही है। इसमे विभिन्न श्रेणी के 684 फ्लैट व 21 नग व्यावसायिक दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। इस आवासीय योजना और दुकानों की बिक्री जल्द चालू हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button