उत्तर प्रदेशराज्य

मिशन 2024 के लिए एक्शन मोड में भाजपा

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:मिशन-2024 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए बुधवार को भाजपा की क्षेत्रीय कार्यशाला रोहनिया स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। इसमें हर बूथ को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों को सक्रिय करने पर मंथन किया गया। चार सत्रों में चली इस कार्यशाला में क्षेत्रीय पदाधिकारी और काशी क्षेत्र के 16 संगठनात्मक जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और सभी सात मोर्चों के अध्यक्ष शामिल रहे।


भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर संगठन की ओर से तय संगठनात्मक कार्यों की चर्चा की और कहा दो फरवरी से पांच फरवरी के बीच सभी जिलों में जिला कार्यसमिति की बैठक करनी है। इसके बाद छह से 12 फरवरी तक मंडल कार्यसमिति की बैठकें होनी हैं। बैठकों में स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक प्रस्तावों पर चर्चा करनी है। 
कहा कि युवा मोर्चा खेलकूद के माध्यम से स्कूल कॉलेज में कैंप लगाएं। महिला मोर्चा आशा एवं स्वयंसेवी महिला समूहों के बीच सक्रिय हों। कार्यशाला को क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया व संतोष पटेल और क्षेत्रीय आईटी संयोजक विजय गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, विधायक रमेश जायसवाल, क्षेत्रीय मंत्री अशोक तिवारी, सुशील त्रिपाठी, नागेंद्र रघुवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button