उत्तर प्रदेशराज्य

रिक्शा वाले को 8 सेकंड में मारे 6 जूते

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:लखनऊ के परिवर्तन चौराहे पर एक महिला ने रिक्शा चालक को 8 सेकंड में 6 जूते मारे। इसमें एक कार सवार युवक ने भी उसका साथ दिया। किसी राहगीर ने इसका वीडियो बना लिया। बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।रिक्शा चालक की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला और उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है।

बीच सड़क पर मारपीट होने से चौक चौराहे के पास जाम की स्थित बन गई।

21 सेकेंड के वीडियो में महिला की बर्बरता कैद

ये वीडियो 21 सेकेंड का है। जिसमें एक रिक्शा वाले को महिला के हाथों में पिटते हुए देखा जा सकता है। महिला कार से उतरती है।​​​​​​​ उसके बाद रिक्शा चालक को एक बार में चार जूते मारती है। रिक्शा चालक अभी समझ भी नहीं पाता है कि ये महिला उसे क्यों मार रही है। इतने में वह महिला उसे 2 जूते और मारती है।​​​​​​​ रिक्शा चालक हाथ जोड़कर महिला से माफी मांगता है। बीच-बीच में हाथ आगे कर अपना चेहरा ढकने की कोशिश करता है लेकिन महिला उसे जूते मारना बंद नहीं करती है।शोरगुल सुनकर एक पुलिसकर्मी वहां पर पहुंचता है। वह महिला को समझाने की कोशिश करता है। लेकिन महिला उसकी बात को भी अनसुना कर देती है। इतने देर में वहां पर लोगों की भीड़ जुट जाती है। तभी भीड़ में से रिक्शा चालक को बचाने के लिए उसका एक साथी आगे बढ़ता है। इतने में महिला के साथ खड़ा एक युवक ने उसको गाली देते हुए धक्का देकर गिरा देता है। वह उसे अंजाम भुगतने की धमकी भी देता है।हजरतगंज इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि वीडियो शुक्रवार देर शाम का बताया जा रहा है। परिवर्तन चौराहे के पास कार में रिक्शा छू जाने पर महिला ने मारपीट की। वीडियो के आधार पर महिला और गाड़ी की पहचान की जा रही है।​​​​​​​

Related Articles

Back to top button