उत्तर प्रदेशराजनीति

जेईई-नीट परीक्षाएं टालने की मांग को लेकर कांग्रेस का 10 राज्यों में प्रदर्शन

NEET और JEE की परीक्षाएं टालने की मांग को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को दिल्ली, गुजरात समेत 10 राज्यों में विरोध-प्रदर्शन किया। साथ में सोशल मीडिया पर राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन अभियान #SpeakUpForStudentSaftey चलाया।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि स्टूडेंट हमारा भविष्य हैं। बेहतर भारत का निर्माण भी इन्हीं छात्रों पर ही निर्भर है। इसलिए, अगर उनके भविष्य से जुड़ा कोई भी फैसला लिया जाता है, तो उसे छात्रों की सहमति से ही लिया जाना चाहिए।

  • कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, गुजरात और कर्नाटक में प्रदर्शन किया
  • पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आइए सरकार से छात्रों की आवाज सुनने की मांग करें

प्रियंका और राहुल ने सरकार को घेरा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘सरकार परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों और उनके चिंतित परिजनों की आवाज को नजरअंदाज नहीं कर सकती। वे हमारे देश का भविष्य हैं। महामारी के बढ़ते खतरे के बीच क्या उन्हें संक्रमण के खतरे के बीच भेजना सही है? आखिरकार कुछ चीजों को राजनीति से अलग रखना चाहिए।’

Related Articles

Back to top button