उत्तर प्रदेशराज्य

गंगा विलास क्रूज पर सियासत शुरू 

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:गंगा विलास क्रूज पर सियासत शुरू हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश ने इसे उद्योगपतियों का क्रूज बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल बनाकर पैसे कमाने की नीति निंदनीय है। पूरी दुनिया से लोग काशी का आध्यात्मिक वैभव की अनुभूति करने के लिए आते हैं। विलास-विहार के लिए नहीं। भाजपा बाहरी चकाचौंध से असल मुद्दों के अंधेरों को अब और नहीं ढक पाएगी। सरकार यह बताए कि वाराणसी के नाविकों के लिए क्या किया? उन्होंने कुछ भी नहीं किया। अब क्या भाजपा नाविकों का रोजगार भी छीनेगी?

गोमती रिवर फ्रंट योजना को लेकर इशारों में अखिलेश ने कहा-शहर में नदियां साफ करने का सपा सरकार ने काम किया था। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नावें भी खरीदी थी। मगर लगता है कि सरकार ने उन नावों को डस्टबीन में डाल दिया।

करोड़ों खर्च हुए, मगर गंगा साफ नहीं हुईं
अखिलेश ने कहा, “जब मैं संगम गया और नाव पर बैठा तो मैंने कहा सरकार ने नाव तो बहुत अच्छी खरीदी है। लेकिन नाव पर मौजूद कर्मचारी ने कहा यह तो वही नाव है, जो आप ने खरीदी थी। लोग हकीकत कह रहे हैं। सपा कुछ नहीं कह रही। हजारों करोड़ रुपए खत्म हो गए, लेकिन गंगा साफ नहीं हुई।

Related Articles

Back to top button