उत्तर प्रदेशराज्य

व्यापारी से लाखो की लूट,बदमाशों ने बाइक ओवरटेक कर रोका

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:लखनऊ में चूनी-चोकर व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने 1.70 लाख रुपए लूट लिए। बदमाश बाइक को ओवरटेक कर रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। तालकटोरा और पारा पुलिस बदमाशों को पकड़ने की जगह करीब दो घंटे सीमा विवाद में उलझी रही। घटना सोमवार देर रात आलमनगर फ्लाईओवर की है।

तालकटोरा और पारा पुलिस के बीच सीमा विवाद, देर रात मुकदमा

सआदतगंज के अशोक नगर के रहने वाले दीन दयाल गुप्ता का बुद्धेश्वर में चूनी-चोकर का थोक का काम है। दीन दयाल के मुताबिक, सोमवार रात वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। आलमनगर फ्लाई ओवर पर पीछे से आए तीन बाइक सवार बदमाशों ने आवेरटेक कर रोक लिया। वह कुछ समझ पाते बदमाश रुपए से भरा बैग लूटकर भाग निकले। बैग में 1.70 लाख रुपए थे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। लूट की सूचना पर तालकटोरा और पारा पुलिस मौके पर पहुंची।

इसके बाद दोनों थानों की पुलिस एक घटना स्थल एक दूसरे के इलाके में होने की बात कहकर अपना पल्ल झाड़ने लगी। इसी बीच ACP बाजारखाला सुनील कुमार और ACP काकोरी दिलीप कुमार सिंह पहुंचे। दोनों ने थानाप्रभारियों को फटकार लगाई। इसके बाद घटनास्थल तालकटोरा तय हुआ। जिसके बाद तालकटोरा थाने पर FIR दर्ज हुई।

Related Articles

Back to top button