उत्तर प्रदेशराज्य

कैराना की पटाखा फैक्‍ट्री में विस्‍फोट

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:जनपद के कैराना में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई लोग घायल भी हुए हैं। कुछ लोग अभी मलबे में दबे हुए हैं।

                          जनपद के कैराना में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। 

कैराना कस्बे में रजवाहे के किनारे पर एक आचार फैक्ट्री थी। शुक्रवार करीब पांच बजे भीषण विस्फोट हुआ तो लोग मौके की ओर दौड़े। वहां देखा तो मलबा बिखरा पड़ा था। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भेजा है। पटाखा फैक्ट्री यहां कैसे और कब से चल रही थी। इस बारे में अभी कोई भी बोलने को तैयार नहीं है।

Related Articles

Back to top button