उत्तर प्रदेशराज्य

2023 में 10 नई उपलब्धियों से समृद्ध होगा UP

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:साल 2023 यूपी के लिए तरक्की का साल होने वाला है। इस साल 10 ऐसे प्रोजेक्ट्स पूरे हो जाएंगे जो उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। सबसे पहले तो इस साल फरवरी में ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023’ होने जा रहा है। जिसमें यूपी सरकार का 21 देशों से 10 लाख करोड़ का इन्वेस्ट करने का प्लान है।साल 2023 यूपी के लिए तरक्की का साल होने वाला है। इस साल 10 ऐसे प्रोजेक्ट्स पूरे हो जाएंगे जो उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। सबसे पहले तो इस साल फरवरी में ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023’ होने जा रहा है। जिसमें यूपी सरकार का 21 देशों से 10 लाख करोड़ का इन्वेस्ट करने का प्लान है।आगरा में सिकंदरा से ताजपूर्वी गेट तक प्रस्तावित पहले मेट्रो कॉरिडोर के लिए पीएसी मैदान में डिपो तैयार हो गया है। 112 करोड़ रुपए की लागत से करीब 9 हेक्टेयर में फैले डिपो में 16 टेस्टिंग ट्रैक बिछाए हैं। मार्च 2023 में ट्रायल के लिए पहला ट्रेन सेट आगरा आएगा। जिनका डिपो में ट्रायल होगा।मुरादाबाद में एयरपोर्ट निर्माण का काम पूरा हो चुका है। लेकिन एनओसी नहीं मिलने के वजह से लाइसेंस जारी नहीं हुआ है। साथ ही अभी हवाई अड्डे के अंदर बनी पुलिस चौकी को बाहर शिफ्ट करना बाकी है। अब तक हवाई अड्डे के निर्माण में 22 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। 1.92 करोड़ रुपए के बजट की मांग की गई है। मार्च या अप्रैल में यहां से उड़ान शुरू हो जाएगी।केंद्र ने देश के 100 शहरों को स्मार्ट सिटी योजना मे शामिल किया है।

इसमें यूपी के 10 शहर लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज, आगरा, बरेली, झांसी, सहारनपुर, अलीगढ़ व मुरादाबाद को चुना गया है। इन शहरों में कुल 5753 करोड़ की लागत से कुल 259 परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। 61 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। सरकार ने यह साफ कर दिया है कि जून 2023 तक स्मार्ट सिटी के कामों को पूरा करना होगा।मिर्जापुर के विंध्याचल में 224 करोड़ की लागत में बन रहा कॉरिडोर दिसंबर 2023 में पूरा हो जाएगा। 20 मई 2022 तक आसपास की कुल 522 संपत्तियां खरीदी जा चुकी हैं। इसके एवज में 96 करोड़ रुपए मुआवजा दिया गया है। यहां के कॉरिडोर को अहरौरा के गुलाबी पत्थरों से बनाया जाएगा। इसके लिए जयपुर के स्पेशल कारीगर लगाए गए हैं।दिसंबर 2022 में सरकार ने यूपी की राजधानी लखनऊ में 7 मंजिला स्टेट ऑफ द आर्ट ‘एग्री मॉल’ तैयार करने का प्रस्ताव पास कर दिया है। साल 2023 के अंत तक इसे शुरू करने का टारगेट रखा है। ये मॉल गोमती नगर में 8000 वर्ग मीटर में बनाया जाएगा। इसके जरिए प्रदेश भर के किसानों को उनके उत्पादों की सही कीमत मिलेगी, उनके उत्पादों की ब्रांडिंग होगी। किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले फल, सब्जियां और खाद्यान्न भी उपलब्ध होंगे। साथ ही यहां उनके वाहनों के लिए अच्छी पार्किंग व्यवस्था होगी।यूपी में 10 से 12 फरवरी के बीच ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023’ आयोजित होगा। इसके लिए योगी सरकार ने दुनिया के 40 देशों से बातचीत की है। 21 देशों को प्रमुखता से इनवाइट किया है। इन देशों में नीदललैंड, डेनमार्क, सिंगापुर, फ्रांस, यूके, मॉरिशस जैसे देश शामिल हैं। यूपी सरकार ने इन सभी देशों से 10 लाख करोड़ इन्वेस्ट कराने का टारगेट रखा है।

Related Articles

Back to top button