उत्तर प्रदेशराज्य

आज कल इंडिया गठबंधन में कोई काम नहीं हो रहा, – CM नीतीश कुमार

स्वतंत्रदेश ,लखनऊबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है जो कि कांग्रेस पार्टी के लिए अच्छी खबर नहीं है। दरअसल, भाकपा की रैली में नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन में चल रही गतिविधियों को लेकर नाराज दिखे। उन्होंने अपनी नाराजगी कांग्रेस पार्टी पर दिखाई।

नीतीश कुमार ने कहा कि आज कल इंडिया गठबंधन में कोई काम नहीं हो रहा है। कांग्रेस पार्टी इस पर ध्यान नहीं देकर पांच राज्यों के चुनावों में व्यस्त हो गई है। नीतीश कुमार ने कहा कि देश को बचाने के लिए हमलोगों ने इंंडिया गठबंधन का गठन किया था।

देश के इतिहास को बदलने वाले को हटाने के लिए इस गठबंधन को बनाया गया था। हमने सभी लोगों से कहा था कि एकजुट होइए और देश को बचाइए लेकिन आजकल कांग्रेस पार्टी इसपर ध्यान नहीं दे रही है। 

Related Articles

Back to top button