कल तक आ सकते है नतीजे
स्वतंत्रदेश,लखनऊ:रेलवे भर्ती बोर्ड एनटीपीसी रिजल्ट 2021 को लेकर बड़ी खबर। आरआरबी द्वारा नॉन-टेक्निकल पापुलर कटेगरी (NTPC) भर्ती के पहले चरण यानि CBT 1 (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 1) के नतीजों की घोषणा कल यानि 15 जनवरी 2022 को की जा सकती है। बोर्ड द्वारा केंद्रीकृत रोजगार सूचना (सीईएन – 01/2019) के माध्यम से विज्ञापित 35 हजार से अधिक ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए सात चरणों में आयोजित की गयी एनटीपीसी परीक्षा के परिणाम 15 जनवरी तक घोषित किये जाने की जानकारी 5 दिसंबर 2021 को नोटिस जारी करते हुए दी गयी थी। बोर्ड के नोटिस के अनुसार, RRB NTPC CBT 1 परिणाम तैयार किया जा रहा है और इसे विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर 15 जनवरी 2022 तक कर दिया जाएगा।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि RRB NTPC रिजल्ट 2021 देखने के लिए लिंक को सभी रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा। लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवारों को अपना RRB NTPC CBT 2021 रिजल्ट देखने अपने सम्बन्धित रीजन के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद एक्टिव सीईएन – 01/2019 भर्ती सेक्शन में एक्टिव किए जाने वाले RRB NTPC रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।