उत्तर प्रदेशलखनऊ

महिला-आयोग का सदस्य बन दी धमकी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखनऊ में एक महिला खुद को महिला आयोग का सदस्य बताकर एक महिला को जान से मारने की धमकी दे रही है। उसने पीड़िता को पति से अलग न होने पर गाली- गलौज कर शरीर के 35 टुकड़े करने की धमकी दी। विभूतिखण्ड पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

बहन से कराना चाहती है पीड़िता के पति की शादी
विभूतिखण्ड निवासी नन्दनी पाण्डेय ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पास अनजान नंबर से फोन आया। जिसने खुद का परिचय महिला आयोग से मीनाक्षी चतुर्वेदी के रूप में दिया।
उसने कहा कि तुम्हारा पति से क्या विवाद चल रहा है। सुब कुछ ठीक होने और घर आकर पूछताछ करने की बात पर वह गाली गलौज करने लगी।
कुछ देर बाद फिर फोन कर उसने खुद को मनीक्षी की बहन रिया बताया। उसने धमकाते हुए कहा कि अपने पति से अलग हो जाओ मीनाक्षी उससे शादी करना चाहती है, दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं।

अगर अभी भी नहीं मानी तो हम दोनों तुम्हारे शरीर के 35 टुकड़े कर दूंगी। इंस्पेक्टर विभूतिखण्ड राम सिंह के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर आरोपित मीनीक्षी और रिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button