उत्तर प्रदेशराज्य

 घर जाने के लिए उमड़ी बहनों की भीड़

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने के लिए गुरुवार को महिला यात्रियों की भीड़ सुबह से बस स्टैंड पर लगी हुई है। यात्री ज्यादा होने के चलते बसें खचाखच भरी हैं। वहीं, कई रूटों पर बसों के लिए महिलाओं को लंबा इंतजार करना पड़ा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर 12 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं के लिए बसों में यात्रा फ्री कर दी है।

 सीटों के लिए मारामारी

आईएसबीटी, ईदगाह बस स्टैंड पर महिला यात्रियों की संख्या ज्यादा थी। इसके अलावा सुल्तानगंज की पुलिया, वाटर वर्क्स, भगवार टॉकीज पर भी काफी भीड़ रही। जैसे-जैस समय बढ़ता गया, भीड़ बढ़ती गई। आलम ये रहा कि मैनपुरी, इटावा, मेरठ की ओर जाने वाली महिलाओं को बसों के लिए इंतजार करना पड़ा।बस में सीटों के लिए मारामारी रही। बस स्टैंड पर ही अधिकांश बसें भर गईं। रास्ते में बने स्टैंड से बैठने वाली कम ही महिलाओं को सीट मिली। रोडवेज के अधिकारियों ने त्योहर के लिए बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाने और हर आधे घंटे में बस की उपलब्धता की बात कही है। मगर, इसके बाद भी भीड़ के देखते हुए रोडवेज के दावों की हवा निकल गई।

Related Articles

Back to top button