उत्तर प्रदेशलखनऊ

 भक्तों का अपमान करने वाली कांग्रेस माफी मांगे’

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:CM योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा, “5 अगस्त को ही श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि-पूजन हुआ था। यह सोचने वाली बात है कि कांग्रेस ने काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन का दिन आज ही क्यों चुना। रोजाना तो प्रदर्शन सामान्य कपड़ों में होता था। यह सभी राम भक्त और राम मंदिर निर्माण के लिए आंदोलन में बलिदान देने वालों का अपमान है। यह सुप्रीम कोर्ट का भी अपमान है और कांग्रेस को इसके लिए देश से माफी मांगना चाहिए।”

 भूमि-पूजन की वर्षगांठ पर काला कपड़ा पहनकर प्रदर्शन क्यों किया

कांग्रेस के नेताओं का आचरण अत्यन्त निंदनीय: योगी
CM योगी ने कहा, “5 अगस्त यानी अयोध्या दिवस का हर आस्थावान भारतीय को इंतजार रहता है। उन सबके मन में एक ही भाव था कि भारत की आस्था का सम्मान हो। 5 अगस्त 2020 को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। सुबह से ही अयोध्या में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आकर अपनी आस्था वहां व्यक्त करते हैं। इस दिवस पर आस्था को अपमानित करने वाले कांग्रेस के नेताओं का आचरण अत्यन्त निंदनीय है।”योगी ने कहा, “कांग्रेसियों ने काले कपड़े पहनकर जो प्रदर्शन किया है। यह श्रीराम जन्म भूमि के मंदिर निर्माण के दिन राम भक्तों का अपमान है। कांग्रेस के इस कृत्य की हम निंदा करते हैं।

Related Articles

Back to top button