तेज धूप तो गायब हुआ स्मॉग
स्वतंत्रदेश,लखनऊ:तेज धूप निकलने के साथ ही स्माग भी गायब हो गया। बदली छटने के बाद हवा की गति भी तेज हो गयी। इससे राजधानी लख़नऊ में वायु गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया गया है। रविवार को लखनऊ का एक्यूआई 218 दर्ज किया गया। सोमवार को भी सुबह धूप निकल आई इससे स्मॉग में बढ़ोत्तरी नहीं दिखाई दी रही है।

राजधानी में स्मॉग की शुरुआत बुधवार से ही हो गई थी। शनिवार को इसका अधिक असर दिखायी दिया। शनिवार की सुबह से ही घनी बदली छा गयी। घने बादलों को देखते हुए उम्मीद हुई कि अब शायद तेज बारिश हो जाए लेकिन ऐसा हुआ नहीं। दिन में कई बार बूंदी तेज जरूर हुई लेकिन वह बरसात में बदल नहीं पायी। सोमवार की सुबह से ही बादली गायब हो गयी है। ऐसा ही मौसम रविवार को भी रहा। लेकिन दोपहर के बाद धूप निकलते ही स्मॉग गायब हो गया। आसमान साफ होने से तेज धूप निकली। इससे तापमान में भी बढ़ोतरी हो गयी है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अधिक प्रदूषण वाले क्षेत्र लालबाग और तालकटोरा में एंटी स्मॉग गन का इस्तेमाल कर रही है। रविवार को पूरे दिन एंटी स्मॉग गन घूम घूम कर चलती रही। इसका असर भी दिखाई पड़ा। शाम होते-होते सबसे अधिक प्रदूषित तालकटोरा क्षेत्र की हवा में काफी सुधार देखने को मिला। यहां का एक्यूआई 266 तक सुधर गया। लालबाग क्षेत्र का एक्यूआई शाम तक अत्यधिक खराब स्तर पर बना रहा। गोमती नगर, अलीगंज, कुकरैल और अम्बेड़कर विवि क्षत्रे के एक्यूआई में भी भारी सुधार दर्ज किया गया है।