कांग्रेसी नेता हाउस अरेस्ट
स्वतंत्रदेश,लखनऊ:महंगाई बेरोजगारी और जीएसटी के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर सुबह से ही पुलिस प्रशासन सतर्क है। कांग्रेस के कई नेताओं को पुलिस ने सुबह ही हाउस अरेस्ट कर लिया। शहर कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं के घरों के बाहर पुलिस मौजूद है। केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई के मुद्दे को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन की बात कर रही है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्नान पर महंगाई के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन राजभवनों और विधानभवनों के आगे प्रस्तावित है।प्रशासन ने राजभवन और विधानभवन के सामने किसी भी तरह के प्रदर्शन पर पाबंदी लगा रखी है इसलिए पुलिस रात से ही सतर्क थी। पुलिस ने कांग्रेस के कई नेताओं को सुबह से ही घरों में बंद कर दिया। पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान घर पर ही बंद हैं।

केद्र और राज्य सरकार इस तरह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोककर उनकी आवाज दबाकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। मुकेश के मुताबिक आज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस मुख्यालय पर एकत्र होकर राजभवन की ओर मार्च कर लगातार बढ़ रही महंगाई का विरोध जताना था लेकिन सरकार इससे डरकर कार्यकर्ताओं को बाहर नहीं निकलने दे रही है। शहर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह को भी पुलिस ने रोक रखा है। कांग्रेस के बाकी नेताओं पर भी पुलिस ने घरों के बाहर रोक रखा है। बता दें कि कांग्रेसी पार्टी देशभर में महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही है।