उत्तर प्रदेशराज्य

वैक्सीनेशन से हारा कोरोना-CM योगी

स्वतंत्रदेश, लखनऊ:आज यानी शुक्रवार से उत्तर प्रदेश में निशुल्क प्रीकॉशन डोज की शुरुआत हुई। सीएम योगी ने लखनऊ के सिविल अस्पताल में इसका शुभांरभ किया। उन्होंने कहा कि,”पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा वैक्सीन की डोज देने वाला भारत दुनिया भर में एक प्रमुख देश है। वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार ने चरण बद्ध तरीके से काम किया हैं।”

वैक्सीनेशन के वक्त लोगों ने सीएम को हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

सीएम के अनुसार 18 साल से ज्यादा आयु वर्ग के लोगों को 104 % और 98.17 %ने दूसरी डोज ली है। सीएम ने कहा कि, “15 से 17 के आयु वर्ग के लोगों को शत प्रतिशत पहली और 90% दूसरी डोज लगा दी गई है। भारत अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 75 दिन में 12 करोड़ 8 लाख 31 हजार 597 बूस्टर डोज देने का लक्ष्य रखा है।”

अभी तक बूस्टर डोज लगाने के लिए वैक्सीनेशन की दूसरी डोज के बाद 9 महीने का गैप था। हाल ही में केंद्र सरकार की गाइडलाइन में बदलाव करते हुए इसका समय अब 6 महीने कर दिया है।

Related Articles

Back to top button