उत्तर प्रदेशराज्य

क्या यूपी में प्लास्टिक होने वाला है बैन? 

स्वतंत्रदेश ,लखनऊपर्यटन विभाग इन मेलों में आने वाले लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से जागरूक करेगा। साथ ही सफाई साथी अभियान के तहत पर्यटन व मेला स्थल को प्लास्टिक मुक्त किया जाएगा।

नवरात्र में विन्ध्याचल धाम में लगने वाले मेले में पर्यटन विभाग ने जिला प्रशासन के सहयोग से प्लास्टिक मुक्त मेले का अभियान चलाया था। नवरात्र में विन्ध्याचल धाम में 50 लाख से अधिक लोगों ने शिरकत की थी। मेला स्थल को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए 680 सफाईकर्मी और 15 ई-रिक्शा तैनात किए गए थे।इनकी मदद से पिछली बार की तुलना में इस बार भी मेले के भव्य व प्लास्टिक मुक्त आयोजन से पर्यटन विभाग उत्साहित है। नतीजतन विभाग ने एेसे पर्यटन स्थलों पर जिला प्रशासन के सहयोग से प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट स्थापित कराने का निर्णय लिया है, जहां पर ज्यादा भीड़ होती है और मेलों का भी आयोजन किया जाता है।

प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट की लागत करीब 32 लाख रुपये है। इस यूनिट के जरिए मशीनों द्वारा प्लास्टिक को गलाकर उसके दाने बनाए जाएंगे। इन दानों को औद्योगिक इकाईयों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए नगरीय निकायों की भी मदद ली जाएगी।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि राज्य में लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। पर्यटन विभाग जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा दे रहा है। इसलिए सभी पर्यटन स्थलों को प्लास्टिक मुक्त करने की कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button