उत्तर प्रदेशराजनीति

पीढ़ी को अपने काम बताएगी कांग्रेस, पुरस्कृत भी होंगे विजेता

मोदी लहर के बाद वोटरों के साथ ही नई पीढ़ी भी कांग्रेस से दूर जा छिटकी है। बंजर नजर आ रही भविष्य की जमीन को सुधारने के लिए कांग्रेस के नीति निर्धारकों ने अब नई पीढ़ी को जोड़ने के लिए नया तरीका अपनाया है। प्रयास है कि सामान्य ज्ञान के बहाने स्कूल-कॉलेज के छात्रों को कांग्रेस शासनकाल में हुए काम पढ़ाए और रटाए जाएं और फिर प्रतियोगिता में यही जवाब देने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया जाए। 

राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कांग्रेस ने पिछले वर्ष भी किया था। इस बार फिर वही प्रतियोगिता 13 और 14 सितंबर को होने जा रही है। इस आयोजन को लेकर पार्टी खासी गंभीर है, क्योंकि उसे लगता है कि इसके माध्यम से वोटर बनने के लिए तैयार हो रही नई पीढ़ी को कांग्रेस से जोड़ा जा सकता है। वर्तमान में हर तरफ नजर आ रहे मोदी प्रभाव से इतर उसे समझाया जाए कि इससे ज्यादा अच्छे और जनहित के काम कांग्रेस के शासनकाल में हुए हैं।

Related Articles

Back to top button