उत्तर प्रदेशराज्य

सौतेली मां ने मासूम बच्ची को गर्म चिमटे से जलाया

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखनऊ के ठाकुरगंज में 6 साल की मासूम के प्राइवेट पार्ट को सौतेली मां ने जला दिया। मासूम की तबीयत बिगड़ी। तो मां घर छोड़कर भाग गई। पिता ने पुलिस को पूरा वाकया बताया। पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपी मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।पूछताछ में सामने आया कि इस दंपती ने बच्चा नहीं होने पर बच्ची को गोद लिया था।

प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज हरिशंकर चंद के मुताबिक अजय ने देर रात 11 बजे तहरीर दी। 

6 महीने पहले गोद ली थी बच्ची
खस्ता का ठेला लगाने वाले अजय कुमार परिवार के साथ शांतिनगर में रहते हैं। उन्होंने 7 फरवरी 2022 को बच्चा नहीं होने पर एक बच्ची को गोद लिया था। ये बच्ची 8 जुलाई को संदिग्ध हालात में जल गई। पिता समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने पूछा तो उन्हें मां ने बताया कि चाय गिरने से बच्ची जली। अजय कुमार के मुताबिक बुधवार को अचानक पत्नी पूनम ठाकुरगंज के गंगागंज में अपने मायके चली गई। जिसके बाद बच्ची ने पूरी घटना बताई।

‘मम्मी गंदी है, उसने चिमटे से चलाया है’
बच्ची ने कहा,” मम्मी गंदी हैं। उसने ही मुझे चिमटे से जला दिया।” बच्ची के इस खुलासे के बाद बच्ची के फूफा शत्रुघन राठौर, चाचा रामू राठौर और दादी शांती शिकायत करने थाने पहुंची। उनका कहना है कि उसकी रजामंदी पर बेटी को गोद लिया गया। उसके बाद अचानक उसने बच्ची को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। अजय का कहना है,” वो बेटी को पंसद नहीं करती थी। शायद इसीलिए ऐसा किया।”

Related Articles

Back to top button