उत्तर प्रदेशराज्य

15-17 साल के बच्चों को लगी पहली डोज

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में 15 से 17 साल के 100% बच्चों को कोरोना वैक्सीनेशन की पहली डोज दी जा चुकी है। 34 करोड़ से अधिक टीके की डोज लगाकर उत्तर प्रदेश वैक्सीनेशन के मामले में देश में सबसे आगे है। यहां अब तक सबसे ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

उत्तर प्रदेश के 15 से 17 साल के सभी किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।

प्रदेश में बुधवार तक 34 करोड़ 20 लाख 23 हजार 694 टीके की डोज दी जा चुकी है। जिसमें 17 करोड़ 57 लाख 52 हजार 284 को पहली डोज और 16 करोड़ 26 लाख 27 हजार 973 को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक यूपी में 36 लाख 43 हजार 437 को प्री-कॉशन डोज दी जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button