उत्तर प्रदेशराज्य

मुर्मू के नामांकन में शामिल होंगे CM

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:भाजपा गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में यूपी के सीएम योगी भी शामिल होंगे। 24 जुन को झारखंड की राज्यपाल रही द्रौपदी मुर्मू अपना नमांन करेंगी। इनकी जीत में उत्तर-प्रदेश की भूमिका भी बड़ी होगी।

विधायकों के वोट का मूल्य 208, सांसदों के वोट का मूल्य

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष की गोलबंदी यूपी में कारगर साबित नहीं होगी। राष्ट्रपति के पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जन-तांत्रिक गठबंधन यानी NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को जीताने के लिए यूपी से ही सबसे अधिक वोट मिलेंगे।

देश भर में राष्ट्रपति चुनाव के लिए के मतदाता जनप्रतिनिधि होते है। इसमें कुल मत 10 लाख 86 हजार 431 का 14.86 फीसदी हिस्सा यूपी के पास है। इसी वजह से बहुजन समाज पार्टी यानी बसपा, समाजवादी पार्टी यानी सपा और कांग्रेस के विरोध के बाद भी द्रोपदी मुर्मू को 1 लाख 19 हजार 84 मत मूल्य की बढ़त यूपी से हो जाएगा, जो NDA उम्मीदवार की जीत का आधार बनेगा।

Related Articles

Back to top button