उत्तर प्रदेशराज्य

आफरीन फातिमा ने  ट्विटर पर हिंदुस्तान को लिखा …

 स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के विरोध और भाजपा से निलंबित नूपुर शर्मा व निष्कासित नवीन जिंदल की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सड़कों पर जमकर उपद्रव और हिंसा हुई। प्रयागराज में हुई हिंसा का मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद उर्फ पंप गिरफ्तार है। उसकी बेटी आफरीन फातिमा इन दिनों काफी चर्चा में हैं।  प्रयागराज हिंसा की जांच कर रही पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली है। जावेद पंप की बेटी ने अपने ट्विटर के बायो में रहने की जगह एक ऐसा शब्द जोड़ दिया है, जिससे जांच एजेंसियां अब जांच में जुट गईं हैं।

 प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद उर्फ पंप की बेटी आफरीन फातिमा ने ट्विटर पर अपने बायो में लोकेशन हिंदुस्तान की जगह लिंचिस्‍तान लिख दिया है।

दरअसल पंप की बेटी आफरीन फातिमा ने ट्विटर पर अपने बायो में लोकेशन हिंदुस्तान की जगह लिंचिस्‍तान लिख दिया है और जांच एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। इसको लेकर इंटरनेट मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है।  ट्विटर पर हैशटैग स्टैंड विथ आफरीन फातिमा ट्रेंड कर रहा है। इसको लेकर पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है।

Related Articles

Back to top button