उत्तर प्रदेशराज्य

अभी गर्मी से राहत नहीं

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:अगले 5 दिनों तक प्रचंड गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। तापमान भी 43°C से 44°C तक बना रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि 12 जून के बाद हवाओं में कुछ परिवर्तन आएगा। हवाओं में नमी आने से गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य जिलों का तापमान अभी और बढ़ेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि गर्मी और प्रचंड हो जाएगी। इसीलिए दोपहर में बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले।

गर्मी में बाहर निकलने पर अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थ का उपयोग करते रहें।

प्रदेश में सूरज के ताप से सड़कें भी पिघलने की स्थिति में आ गई है लखनऊ में सुबह से ही गर्मी परेशान करने लगी 11:00 बजे के बाद धूप से अधिक दिखा पर आ गया है। दोपहर 1 बजे तक सूर्य देव पूरी तरह से प्रचंड रूप पर आए गए। हवा भी काफी तेज रही।

प्रचंड गर्म वाले यूपी के शहर

  • बांदा- 46.6
  • फतेहगढ़-45.9 डिग्री
  • कानपुर -45.3°C
  • प्रयागराज -45.3°C
  • उरई- 45°C
  • आगरा -44.9°C
  • झांसी- 45.0°C
  • अलीगढ़-43.2°C
  • बनारस- 44°C
  • लखनऊ- 42.7°C

Related Articles

Back to top button