उत्तर प्रदेशराज्य

 लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा स्थगित

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:राजस्व लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वालों को एक माह का और मौका मिल गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राजस्व लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी है। आयोग ने नोटिस जारी कर बताया है कि 19 जून को लेखपाल भर्ती की परीक्षा नहीं होगी। यह परीक्षा अब 24 जुलाई, 2022 को आयोजित होगी।

UP Lekhpal Bharti 2022: लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा स्थगित
 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा 19 जून 2022 को कराई जानी थी लेकिन अपरिहार्य कारणों से यह स्थगित कर दी है।

यूपीएसएसएससी की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा 19 जून 2022 को कराई जानी थी, लेकिन आयोग ने अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी है। यूपीएसएसएससी राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा अब 24 जुलाई को कराएगा। राजस्व लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती की मुख्य परीक्षा का लंबे समय से लाखों अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेखपाल भर्ती में सिर्फ पीईटी में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे। भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा। केवल लिखित परीक्षा के जरिए फाइनल रिजल्ट जारी होगा।

Related Articles

Back to top button