उत्तर प्रदेशराज्य

बरेली में दर्दनाक सड़क हादसा

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:उत्तर प्रदेश के बरेली के जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं दर्दनाक हादसे पर सीएम योगी ने भी दुख जताया है। 

जानकारी के अनुसार, बरेली जिले के फतेहगंज थाना इलाके में नेशनल हाइवे के शंखा पुल के पास एम्बुलेंस और कैंटर गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एम्बुलेंस में बैठे सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह दिल्ली के निजी अस्पताल से मरीज लेकर पीलीभीत जा रही एंबुलेंस डिवाइडर पर चढ़कर कैंटर में घुस गई। हादसे में मरने वाले सभी लोग पीलीभीत के रहने वाले हैं। डॉक्टर ने सभी सात लोगों को मृत घोषित कर दिया है। शवों की शिनाख्त हो गई है। 

अस्पताल से फोन भी आया था। लेकिन हालात इतनी बिगड़ चुकी थी की उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया था और घर ले जाने को कह दिया। इससे दुखी होकर वापस घर लौट रहे थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे हादसे का शिकार हो गए।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button