उत्तर प्रदेशराज्य

बारिश की वजह से 8 डिग्री गिरा पारा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में बुधवार को प्री-मानसून बरसात हुई। इसकी वजह से बीते तीन दिन में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो गई। टेंप्रेचर के नीचे जाने से जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिली, तो वहीं धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलने से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पांच लोगों की मौत हुई।

सूर्योदय की यह फोटो वाराणसी में गंगा घाट के पास की है। यहां अधिकतम तापमान 37.8°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम था।

यूपी में मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए 12 जिलों बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें प्रतापगढ़ और जौनपुर में भीषण आंधी तूफान चलने की आशंका जताई गई है। उत्तर प्रदेश में प्री-मानसून बारिश का अलर्ट जारी करते हुए 15.5 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बीते 24 घंटे में 0.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

फतेहगढ़ सबसे कम, तो झांसी रहा सबसे गर्म जिला
उत्तर प्रदेश में झांसी जिला एक बार फिर से सबसे ज्यादा तापमान वाला जिला रिकॉर्ड किया गया, जहां पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस था। तेज हवाएं और बिजली की गरज चमक के साथ प्रदेश फतेहपुर में 21.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। झांसी के अलावा अधिक तापमान वाले जिलों में बांदा, कानपुर, वाराणसी, आगरा जैसे जिले शामिल हैं। इन शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button