उत्तर प्रदेशराज्य

तीन दिन बाद फिर बदलेगा मौसम?

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। फिलहाल बीते 24 घंटे से चल रही तेज हवाओं और छिटपुट बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया। भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को मई के पहले हफ्ते में मामूली राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 47.2 डिग्री सेल्सियस के साथ झांसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं, 22.0 डिग्री सेल्सियस के सात इटावा का तापमान सबसे कम रहा।

जम्मू कश्मीर और आसपास के इलाकों में ताजा पश्चिमी विक्षोभ कारण तेज हवाएं चल रही हैं

मौसम विभाग के अनुसार 4 मई से 5 मई के बीच बादल छाए रहने, धूल भरी आंधी चलने और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इससे तापमान में और गिरावट दर्ज होगी। लेकिन 7 मई के बाद एक बार फिर मौसम करवट लेगा।

पाकिस्तान से चलने वाली हवाओं का असर पश्चिमी यूपी समेत पूरे प्रदेश में पड़ेगा। इससे धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ सकती हैं। उत्तर पश्चिमी राजस्थान से उत्तरी छत्तीसगढ़ तक एक टर्फ रेखा बनी हुई है।

एक और टर्फ रेखा दक्षिण छत्तीसगढ़ से आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है। 4 मई को दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। इसके प्रभाव में 6 मई तक एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है, जो और तेज हो सकता है।

Related Articles

Back to top button