उत्तर प्रदेशलखनऊ

शिवपाल का दर्द

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इटावा की जसवंतनगर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव का दर्द गाहे-बगाहे छलक ही जाता है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को उम्मीद थी कि समाजवादी पार्टी से गठबंधन के बाद उनकी पार्टी को कम से कम सौ सीट मिलतीं, लेकिन उनको तो एक ही सीट पर समेट दिया गया। वह भी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

शिवपाल सिंह यादव का दर्द गाहे-बगाहे छलक ही जाता है।

इटावा की जसवंतनगर सीट से पहले पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव चुनाव लड़ते थे, लम्बे समय से शिवपाल सिंह यादव विधायक हैं। जसवंतनगर में शुक्रवार को जनसंपर्क के दौरान प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमने तो अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनवाने के लिए पार्टी को कुर्बान कर दिया। हमारे समर्थक और पार्टी के नेता अब कहीं के नहीं रहे।

प्रसपा अपने दम पर उत्तर प्रदेश में चुनाव लडऩे को तैयार थी। हमारे तो सौ सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो गए थे। भाजपा को हराने के लिए हमने सपा से गठबंधन कर लिया। हमें भरोसा दिया गया था कि आपके उम्मीदवारों को भी टिकट देंगे, लेकिन किसी को भी टिकट नहीं दिया गया। अखिलेश से 100 के बाद 65 सीटें मांगी, तो कहा गया कि ज्यादा हैं। फिर 45 नामों की लिस्ट दी, तब भी कहा गया कि ज्यादा हैं। हमने 35 प्रत्याशियों के नाम दिए, लेकिन हमारे खाते में केवल एक ही सीट आई है। कम से कम 50 सीटें तो मिलनी ही चाहिए थीं। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमने 2017 में भले पार्टी बना ली थी, लेकिन इस दौरान भी नेताजी मुलायम सिंह से लगातार मिलता रहता था। शिवपाल ने कहा कि वह हमें और अखिलेश यादव को एकजुट देखना चाह रहे थे। समय को जो मंजूर था वह अब हो गया। हम और अखिलेश एक हो गए।

Related Articles

Back to top button