उत्तर प्रदेशराज्य

कोरोना की रफ्तार तेज

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:आगरा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। शुक्रवार को 21 नए संक्रमित मिलने से कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 81 हो गई है। करीब दो महीने बाद 24 घंटे में 2306 लोगों की जांच में 21 नए मरीज मिले हैं। छह मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इससे पूर्व 23 फरवरी को 31 मरीज मिले थे। इसके बाद कई दिन राहत भरे बीते, लेकिन अप्रैल में कोरोना संक्रमण के आंकड़े फिर से डराने लगे हैं। 

आगरा में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में बड़ा उछाल आया है। 21 नए मरीज मिले हैं।

गुरुवार को मिले थे 11 मरीज 

गुरुवार को पति-पत्नी, मां-बेटे सहित 11 लोग संक्रमित मिले थे। इनमें दयालबाग निवासी 50 वर्षीय मां व 28 वर्षीय पुत्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिविल लाइन निवासी 68 वर्षीय महिला एवं 69 वर्षीय पुरुष दोनों बुजुर्ग दंपति में संक्रमण मिला है। शाहगंज में 35 वर्षीय व 52 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। ताजनगरी में 42 वर्षीय पुरुष, नेहरू नगर में 26 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

Related Articles

Back to top button