उत्तर प्रदेशराज्य

सेशन जज ने दी 2 माह की राहत

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:झांसी में भीषण गर्मी के चलते सभी काेर्ट का समय बदल गया है। अब एक मई से कोर्ट सुबह 7 बजे से शुरू होकर दोपहर 1 बजे तक संचालित होंगे। इसमें बीच में आधा घंटे का लंच-टी ब्रेक भी रहेगा। जिला अधिवक्ता संघ के सहमति पत्र के बाद सेशन जज ज्योत्सना शर्मा ने बड़ी राहत दी है। मई और जून महीने के लिए यह नई व्यवस्था लागू की गई है।

झांसी में एक मई से कोर्ट सुबह सात बजे से खुलेंगे।

मई और जून में पड़ती है भीषण गर्मी

वकीलों का कहना है कि अभी अप्रैल का महीना चल रहा है और भीषण गर्मी ने सबका हाल बेहाल कर दिया है। कई बार यूपी में सबसे अधिक गर्म झांसी रहा है। मई और जून से गर्मी और भीषण हो जाती है। सेशन जज ने आदेश जारी किया है कि जनपद के सभी अधीनस्थ सिविल एवं दाण्डिक न्यायालयों का समय मई और जून में सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक किया जाता है।

जिसमें टी एवं लंच ब्रेक सुबह 10:30 से 11 बजे तक होगा। 1 जुलाई से न्यायालय पूर्व की भांति सुबह 10 बजे से कार्यरत होंगे। आदेश की कॉपी जिलाधिकारी, जिला अधिवक्ता संघ कार्यालय, संघ के अध्यक्ष, मऊरानीपुर, मोंठ, गरौठा को भेजी गई है। इससे पहले भी गर्मियों में झांसी में न्यायालयों का समय बदलता रहा है।

Related Articles

Back to top button