जल्द BJP में हो सकती हैं शामिल
स्वतंत्रदेश,लखनऊ:वाराणसी की सेंट्रल जेल में बंद बाहुबली पूर्व MLC बृजेश सिंह की पत्नी निर्दलीय MLC अन्नपूर्णा सिंह जल्द ही BJP में शामिल होंगी। आज अन्नपूर्णा सिंह लखनऊ में विधान परिषद सदस्य के तौर पर शपथ लेंगी। इसके बाद वह अपने भतीजे और चंदौली की सैयदराजा सीट से विधायक सुशील सिंह की मदद से BJP का दामन थामेंगी।

हालांकि अभी इसे लेकर BJP और अन्नपूर्णा सिंह की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मगर, सूत्रों का दावा है कि अन्नपूर्णा सिंह के BJP जॉइन करने की पटकथा लिखी जा चुकी है।चुनाव प्रचार के दौरान अन्नपूर्णा सिंह ने BJP के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला। बल्कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा ही करते हुए दिखीं। MLC चुनाव भारी मतों से जीतने के बाद भी वह BJP को लेकर बेहद संयमित नजर आईं। साथ ही उन्होंने मतगणना के दिन ही संकेत दे दिया था कि अब वह जल्द ही BJP में शामिल होंगी।