उत्तर प्रदेशराज्य

119 कर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:ड्यटी पर समय से न पहुंचने वाले नगर निगम के 119 कर्मियों की मुसीबत बढ़ सकती है। इन कर्मचारियों से समय पर दफ्तर न पहुंचने का स्पष्टीकरण मांगा गया है। अब कर्मचारियों को एप 311 के साथ-साथ रजिस्टर में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। 16 अप्रैल को नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी को निरीक्षण में नगर निगम मुख्यालय में 25 फीसदी ये कर्मचारी सुबह सवा दस बजे अपनी सीट पर नहीं मिले थे। 

नगर आयुक्त ने मांगा स्पष्टीकरण

16 अप्रैल को सुबह 10.10 बजे नगर निगम मुख्यालय के अभियंत्रण विभाग के कमरा नंबर 40 में वरिष्ठ लिपिक कैसर रजा, विष्णुजी तिवारी, सत्येंद्र कुमार, पंकज वर्मा सुखदेव, आनंद मिश्र अनुराग शुक्ला और सभी अनुचर अनुपस्थित पाए गए थे। इसमे कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक कैसर रजा को कारण बताओ नोटिस और अन्य कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। कमरा नंबर 214 बंद मिला था, जो अवर अभियंता सुरेश शर्मा को आवंटित था। मुख्य अभियंता कार्यालय में लिपिक पुनीत कुमार कंप्यूटर आपरेटर देवेश अवस्थी के अलावा छह अन्य कर्मचारी सीट पर नहीं मिले थे।

Related Articles

Back to top button