उत्तर प्रदेशराज्य

 रफ्तार को लेकर नया नियम, अब इतनी स्पीड में दौड़ा सकेंगे वाहन

स्वतंत्रदेश ,लखनऊयमुना एक्सप्रेस वे पर 15 दिसंबर से गति सीमा सौ किमी प्रति घंटा से घटाकर 75 किमी प्रति घंटा करने के आदेश यमुना प्राधिकरण ने जारी कर दिए हैं।नोएडा से आगरा जाने वाले यमुना एक्सप्रेस-वे पर 15 दिसंबर से गति सीमा सौ किमी प्रति घंटा से घटाकर 75 किमी प्रति घंटा करने के आदेश यमुना प्राधिकरण ने जारी कर दिए हैं। एक्सप्रेस-वे पर दो माह तक यानि 15 फरवरी तक अधिकतम 75 किमी प्रति घंटा गति सीमा प्रभावी रहेगी। इससे अधिक गति से वाहन चलाने पर चालान की कार्रवाई होगी।

  1. 15 दिसंबर से लागू होगी 75 किमी प्रति घंटा गति सीमा
  2. सीएम ने सीसीटीवी कैमरों की संख्या दोगुना करने के दिए निर्देश

पिछले दिनों सीएम ने की थी सड़क सुरक्षा समिति बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किमी लंबे यमुना एक्सप्रेस वे पर सर्दियों के दौरान हादसे की आंशका बढ़ जाती है। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से तेज रफ्तार वाहनों के टकराने की आशंका रहती है।हादसों की रोकथाम के लिए यमुना प्राधिकरण एक्सप्रेस वे पर सर्दियों में अधिकतम गति सीमा को कम करता है। इसके बाद भी पंद्रह दिसंबर से पंद्रह फरवरी तक एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा 75 किमी प्रति घंटा तय की गई है।

पहले 100 किमी प्रति घंटे की थी स्पीड

इसे लागू करने के लिए एक्सप्रेस-वे की संचालक कंपनी को आदेश जारी कर दिए गए हैं। एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा सौ किमी प्रति घंटा निर्धारित है।

यमुना प्राधिकरण सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि एक्सप्रेस वे पर कोहरे के कारण दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए गति सीमा 75 किमी प्रति घंटा रहेगी। इसका उल्लंघन करने वालों पर यातायात पुलिस कार्रवाई करेगी।

एक्सप्रेस वे पर लगेंगे 64 कैमरे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक में यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैंसीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के मद्देनजर एक्सप्रेस वे पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या 42 से बढ़ाकर 64, क्रेन की संख्या आठ से 16 व एंबूलेंस की संख्या छह से बढ़ाकर 12 की जाएगी।

Related Articles

Back to top button