उत्तर प्रदेशराज्य

दिवाली में लखनऊ से चलेंगी 262 बसें

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:परिवहन निगम के लखनऊ रीजन ने दीपावली को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्ययोजना बना बस स्टेशन इंचार्ज को भेज दी गई है। करीब 262 बसों के संचालन की रूपरेखा तैयार की गई है। इनमें एसी जनरथ, पिंक, स्लीपर और साधारण आदि सेवाएं होंगी। बसों के संचालन के लिए लखनऊ दिल्ली समेत दस मार्ग चिह्नित किए गए हैं। राजधानी के सभी प्रमुख बस स्टेशनों से इन्हे चलाया जाएगा।

परिवहन निगम के लखनऊ रीजन ने दीपावली को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

यात्री के लिए पर्व पर रहेंगी 74 एसी बसें: इस बार लग्जरी वोल्वो, स्कैनिया बसों का संचालन नहीं होगा। इसके लिए दीपावली पर्व पर रोडवेज की एसी जनरथ, महिला पिंक बसें, स्लीपर समेत अन्य अनुबंधित सेवाएं होंगी। ये सभी सेवाएं सस्ते दरों की होंगी। पर्व को देखते हुए 31 अक्टूबर से बसों का संचालन शहर के चारों प्रमुख बस स्टेशनों से शुरू कर दिया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए इन बसों में आनलाइन टिकट बुकिंग की भी व्यवस्था है। परिवहन निगम ने करीब 74 एसी बसों को विकल्प के तौर पर तैयार किया है।

Related Articles

Back to top button