उत्तर प्रदेशराज्य

90 मिनट में दिल्ली से पहुंची …

देश की सबसे तेज चलने वाली पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस के संचालन के मंगलवार को छह साल पूरे हो गए हैं। दिल्ली से झांसी के बीच 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली इस ट्रेन में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने के साथ ही यात्रियों में इजाफा हो गया है। अभी तक देश में गतिमान की रफ्तार से कोई ट्रेन संचालित नहीं हो पाई है।

गतिमान एक्सप्रेस

मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सेमी हाई स्पीड गतिमान एक्सप्रेस की छठवीं वर्षगांठ मनाई गई। दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के डिजाइन का केक को काटा गया। इसके बाद सीनियर लोको पायलट पंकज गर्ग और सहायक लोको पायलट राजपाल ने गतिमान एक्सप्रेस की कमान संभाली और आगरा के लिए रवाना हुए। ट्रेन अपने निर्धारित समय पर 90 मिनट में सुबह 9:50 पर आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंच गई। 

\पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस का संचालन पांच अप्रैल 2016 को हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) से आगरा के बीच शुरू किया गया था। दो साल बाद इसका विस्तार झांसी तक कर दिया गया, लेकिन इसकी रफ्तार में कोई बदलाव नहीं आया।

Related Articles

Back to top button