उत्तर प्रदेशराज्य

भाजपा सरकार को फिर घेरा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर देहात में बच्चे को गोद में लिए एक स्वास्थ्यकर्मी को पुलिस द्वारा लाठियों से पीटने की घटना के बहाने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘…शासक जितना कमजोर होता जाता है, उतना ही हिंसक होता जाता है। कानपुर देहात में आंदोलनरत स्वास्थ्यकर्मियों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज में गोद में बच्चे लिए लोगों तक को नहीं छोड़ा गया। ये घटना बेहद निंदनीय और शर्मनाक है।’

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बयान में कहा कि भाजपा राज में गरीबों का पेट भरने वाले अनाज पर भी डाका पड़ने लगा है। 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि भाजपा राज में गरीबों का पेट भरने वाले अनाज पर भी डाका पड़ने लगा है। राज्य भंडारण निगम में करोड़ों की धांधली सामने आई है। 23,148 बोरे अनाज का सीतापुर के नेरी कला केंद्र पर गबन होने की रिपोर्ट है। इसकी कीमत सात से आठ करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस डिपो से गरीबों में बंटने वाला चावल भी खराब किस्म का पाया गया।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता संरक्षित घोटालेबाजों ने गरीब बच्चों के निवाले को भी नहीं छोड़ा। मिड-डे-मील योजना में भ्रष्टाचार में उत्तर प्रदेश नंबर एक पर है। कानपुर में भीतरगांव के एकीकृत उच्च प्राथमिक विद्यालय में जहरीला मिड-डे-मील खाने से 50 बच्चों की हालत बिगड़ गई। ऐसी शिकायतें अन्य स्थानों से भी मिलती रही हैं। जाड़े में गरीब ठिठुर रहा है। उन्हें कंबल बांटने की सुध अफसरों को नहीं है।

Related Articles

Back to top button