उत्तर प्रदेशराज्य

लोहिया संस्‍थान की डाक्‍टर शारदा का निधन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: फेफड़ा प्रत्यारोपण के लिए हैदराबाद भेजी गईं लोहिया संस्थान की रेजिडेंट डाक्टर शारदा सुमन का चार सितंबर को निधन हो गया। डाक्टरों के अनुसार उन्हें कोई डोनर नहीं मिल सका। इस दौरान उनकी स्थिति बेहद नाजुक हो गई। वह करीब चार महीने तक एक्मो मशीन पर जीवित रहीं। दुर्घटना में मृत या ब्रेन डेड व्यक्ति का फेफड़ा आमतौर पर प्रत्यारोपण में इस्तेमाल होता है। ऐसे व्यक्ति के परिवारजन दूसरों के लिए उनके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों का दान करते हैं।

                     अप्रैल को उन्हें लोहिया संस्थान के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

डा. शारदा सुमन को लोहिया संस्थान से 11 जुलाई को एयर एंबुलेंस से एयरलिफ्ट कराकर हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में प्रत्यारोपण के लिए भर्ती कराया गया था। दरअसल, कोविड की दूसरी लहर के दौरान इमरजेंसी ड्यूटी करते समय वह संक्रमण की चपेट में आ गई थीं। 14 अप्रैल को उन्हें लोहिया संस्थान के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान वह सात माह की गर्भवती भी थीं। इसके बाद उनकी प्री-मेच्योर डिलीवरी करानी पड़ी थी। अत्यधिक संक्रमण हो जाने से डाक्टरों ने फेफड़ा प्रत्यारोपण की सलाह दी थी। इसमें एक करोड़ रुपये से अधिक का खर्च अनुमानित था।

Related Articles

Back to top button