उत्तर प्रदेशराज्य

28 लाख कर्मचारियों के अच्छे दिन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में 16 लाख कार्यरत और 12 लाख रिटायर कर्मचारियों को मई महीने से ही महंगाई भत्ता का लाभ मिलेगा। केंद्र में 3 फीसदी DA बढ़ोतरी के बाद राज्य सरकार ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में अब राज्य कर्मचारियों को मूल वेतन का 34 फीसदी DA मिलेगा। अभी तक प्रदेश में 31 फीसदी DA मिल रहा था। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार पर इसकी वजह से करीब 1000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा। सूत्रों का कहना है कि जनवरी से यह DA लागू किया जाएगा।

कर्मचारियों के अच्छे दिन आए

विधानसभा चुनाव में राज्य कर्मचारियों की बड़ी नाराजगी BJP के प्रति थी। यही वजह है कि प्रदेश की ज्यादातर सीट पर पोस्टल-बैलट में पार्टी को कम वोट मिला था। DA लागू करना अनिवार्य होता है। ऐसे में इसमें देरी न कर इसी महीने से लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। इससे कि कर्मचारियों की नाराजगी को बड़े स्तर पर कम किया जा सके।मई के महीने में जो वेतन मिलेगा वह डीए का करीब 34 फीसदी होगा। वित्त विभाग ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कार्मिक विभाग के साथ बैठ कर इस पर काम चल रहा है। सरकार आने वाले कुछ दिनों में इसका आधिकारिक ऐलान भी कर सकती है। केंद्र सरकार ने जनवरी 2022 से अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों को 3 फीसदी डीए बढ़ाकर वेतन देने का फैसला किया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार भी जो बढ़ोतरी करेगी वह जनवरी से ही होगी। ऐसे में पिछले तीन महीने यानी जनवरी से मार्च के वेतन का बकाया डीए भी कर्मचारियों को दिया जाएगा। अप्रैल का डीए मई में वेतन के साथ आएगा।

Related Articles

Back to top button