उत्तर प्रदेशराज्य

देश में नजीर बनी उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:संविधन दिवस पर शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय, लोक भवन के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाï के साथ दोनों डिप्टी सीएम तथा मंत्रीगण ने राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी संविधान दिवस एवं अधिवक्ता कल्याणार्थ आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था देश के लिए एक नजीर बन रही है। 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह सर्वविदित है 26 नवंबर,1949 को हमारे देश के संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया था। इस दौरान अलग-अलग समितियों के प्रारूप को एक रूप देने के लिए एक शिल्पी के रूप में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी को यह दायित्व दिया गया था। बाबा साहब की 125वें जयंती वर्ष में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। संविधान के ही कारण हम सभी को एक सामान मताधिकार प्राप्त हुआ है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था देश के लिए एक नजीर बन रही है। जब देश विभिन्न कानून व्यवस्थाओं की चुनौतियों से गुजर रहा होता है, तब उत्तर प्रदेश आनंद के साथ अपने पर्व और त्योहारों को आनंद के साथ मनाता हुआ दिखता है। उन्होंने कहा कि आज भारत तेजी के साथ दुनिया की बड़ी ताकत के रूप में उभर रहा है, उतनी ही तेजी के साथ वे षड्यंत्र भी प्रारंभ होते हुए दिखाई देते हैं, जो भारत को एक भारत, श्रेष्ठ भारत के रूप में आगे नहीं बढऩे देना चाहते हैं। हमको इन चुनौतियों से भी निपटना होगा।

Related Articles

Back to top button