उत्तर प्रदेशराज्य

दारोगा का परिणाम घोषित

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने दारोगा के 1329 पदों पर भर्ती का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। विज्ञापित पदों के सापेक्ष ढाई गुना अधिक यानी 5080 अभ्यर्थियों को अभिलेखों की जांच व शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया है। शारीरिक परीक्षा जोनल मुख्यालयों पर 15 अप्रैल के बाद आयोजित की जाएगी। भर्ती परीक्षा में विभिन्न श्रेणी के कट आफ अंक बोर्ड की वेबसाइट (www.uppbpb.gov.in) पर देखे जा सकते हैं।

दारोगा के 1329 पदों में उप निरीक्षक के 295 उप निरीक्षक (गोपनीय सतर्कता) के 32 सहायक उप निरीक्षक के 624 सहायक उप निरीक्षक के 20 सहायक उप निरीक्षक के 358 पद शामिल हैं। 

दारोगा के 1329 पदों में उप निरीक्षक के 295, उप निरीक्षक (गोपनीय सतर्कता) के 32, सहायक उप निरीक्षक के 624, सहायक उप निरीक्षक (लिपिक सतर्कता) के 20, सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के 358 पद शामिल हैं। बोर्ड ने आनलाइन दारोगा भर्ती परीक्षा चार व पांच दिसंबर को कराई थी। चार पालियों में हुई इस परीक्षा में 38686 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था। कुल 5080 अभ्यर्थियों को अभिलेखाें की जांच व शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया गया है। इसमें सफल अभ्यर्थियों की कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने उप निरीक्षक गोपनीय पद के लिए आवेदन किया है वे कंप्यूटर टाइपिंग में सफल होने के बाद आशुलिपि परीक्षा में शामिल किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button