उत्तर प्रदेशराज्य

‘महाराज’ के नाम पर आज लगेगी मुहर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:योगी आदित्यनाथ दिल्ली से लखनऊ पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में 5 KD पर अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की जानकारी लेंगे। शाम को 4 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक है। लखनऊ में आज भाजपा विधायकों की बैठक बुलाई गई है। पर्यवेक्षक गृह मंत्री अमित शाह और सह-पर्यवेक्षक झारखंड के पूर्व सीएम रघुबर दास की मौजूदगी में शाम चार बजे लोक भवन में बैठक होगी।

दिल्ली से लखनऊ पहुंचे योगी

बैठक में योगी आदित्यनाथ को नेता चुना जाएगा। बैठक में डिप्टी सीएम को लेकर भी कोई फैसला हो सकता है। इसके बाद 25 मार्च को लखनऊ में शहीद पथ पर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे। BJP विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बैठक को अमित शाह और योगी संबोधित करेंगे। पांच बजे CM योगी राज्यपाल से मिलने राजभवन जाएंगे। वह राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। योगी गवर्नर को 273 MLA का समर्थन पत्र भी सौंपेंगे।

आधे से अधिक नए चेहरे होंगे

बताया जा रहा है कि योगी की नई टीम में आधे से अधिक नए चेहरे होंगे। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि पुरानी टीम के तीन कद्दावर चेहरे को नई टीम में मौका नहीं मिलेगा। पार्टी सूत्रों का दावा है कि इस बार भी 2 डिप्टी सीएम होंगे। पुराने डिप्टी सीएम में से एक का दायित्व बरकरार रखने और एक नया चेहरा लाने की चर्चा है।

सूत्रों का दावा है कि सूची में 43 नाम हैं। भाजपा विधायक दल की बैठक में अपना दल (एस) के 12 और निषाद पार्टी के 6 विधायक भी शामिल होंगे। अपना दल के अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल व निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद भी उपस्थित रह सकते हैं।

नड्डा से हुई योगी की मुलाकात

शपथ ग्रहण से पहले मंत्रिमंडल पर फाइनल चर्चा के लिए योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचे। बुधवार की देर शाम उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की । बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में सरकार के गठन और मंत्रिमंडल के नामों पर भी चर्चा हुई। इस शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए ब्रज के 45 संतों को आमंत्रित किया गया हैं। इसके साथ ही मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में शपथ ग्रहण के दिन घंटे घड़ियाल बजाए जाएंगे।

उप-मुख्यमंत्री के नामों पर हुई चर्चा
यह तय है कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे लेकिन डिप्टी सीएम कौन होगा? इस पर अभी तक फैसला नहीं हो पाया है। सूत्रों की मानें तो केशव मौर्य के नाम पर सहमति बन गई है, लेकिन अभी भी दिनेश शर्मा, बेबी रानी मौर्य, बृजेश पाठक, स्वतंत्र देव सिंह और एके शर्मा इस दौड़ में शामिल हैं। दिल्ली में देर रात तक चली बैठक में इन नामों पर चर्चा हुई है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि भाजपा केशव मौर्य को उप मुख्यमंत्री बनाए रख सकती है। इसके साथ ही स्वतंत्र देव सिंह को भी इस बार कैबिनेट में शामिल किया जाएगा।

विधायक दल की बैठक में सीएम के साथ ही डिप्टी सीएम के नामों पर लगेगी मुहर
बैठक के दौरान ही योगी को नेता चुना जाएगा। इसके साथ ही डिप्टी सीएम के नाम भी सामने आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि अमित शाह बैठक के बाद उप-मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकते हैं। वैसे माना जा रहा है कि इस बार की कैबिनेट में कुछ चौंकाने वाले नए चेहरे हो सकते हैं।

बीजेपी शासित राज्यों के ये सीएम और डिप्टी सीएम होंगे शामिल

शिवराज सिंह चौहानमुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश
मनोहर लाल खट्टरमुख्यमंत्री, हरियाणा
पेमा खांडूमुख्यमंत्री, अरुणाचल प्रदेश
एम एन वीरेन सिंहमुख्यमंत्री, मणिपुर
जयराम ठाकुरमुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश
विप्लव देवमुख्यमंत्री, त्रिपुरा
प्रमोद सांवतमुख्यमंत्री, गोवा
हेमंत विस्वा शर्मामुख्यमंत्री, असम
बसवराज बोम्मईमुख्यमंत्री, कर्नाटक
भूपेन्द्र पटेलमुख्यमंत्री, गुजरात
पुष्कर सिंह धामीमुख्यमंत्री, उत्तराखंड
तारकेश्वर सिंहउपमुख्यमंत्री, बिहार
रेणु देवीउपमुख्यमंत्री, बिहार
चोनामीनउपमुख्यमंत्री, अरुणाचल प्रदेश
वाई पैटनउपमुख्य मंत्री, नागालैंड
जिष्णु देव वर्माउपमुख्यमंत्री, त्रिपुरा

उत्तर प्रदेश शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले उद्योगपति

टाटा ग्रुपएन चंद्रशेखरन
अंबानी ग्रुपमुकेश अंबानी
आदित्य बिरला ग्रुपकुमार मंगलम बिरला
अडानी ग्रुपगौतम अडानी
महिंद्रा ग्रुपआनंद महिंद्रा
हीरानंदानी ग्रुपदर्शन हीरानंदानी
लुलु ग्रुपयूसुफ अली
टोरेंट ग्रुपसुधीर मेहता
गोयनका ग्रुपसंजीव गोयंका
लोढ़ा ग्रुपअभिनंद लोढ़ा

Related Articles

Back to top button