उत्तर प्रदेशराज्य

भाजपा विधायक दल चुनेगा अपना नया नेता

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18वीं विधानसभा के गठन से पहले अपना इस्तीफा देंगे। उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब सरकार बनाने की तैयारी में लग गई है। योगी आदित्यनाथ सरकार का कार्यकाल 15 मार्च तक है। 

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के गुरुवार को परिणाम आने के बाद अब सरकार के गठन की तैयारी है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले अपने पद से इस्तीफा पहले देंगे। उनके सरकारी आवास पर शासन के कई अधिकारियों के साथ राजभवन के अधिकारी भी पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पहले अपने पद इस्तीफा देंगे। इसके बाद प्रदेश में केयरटेकर सरकार काम करेगी। फिलहाल शुक्रवार को वह अपने सरकारी आवास पर ही रहेंगे। इसी दौरान अपना दल (सोनेलाल) की मुखिया अनुप्रिया पटेल मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पहुंचीं और सीएम योगी आदित्यनाथ से भेंट की। उनकी पार्टी के 12 विधायक जीते हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ का उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन के नेताओं के साथ नई दिल्ली जाने का कार्यक्रम भी है। जहां पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक होगी। इसी बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के गठन के साथ ही मंत्रिमंडल पर भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नई दिल्ली से लौटने के बाद लखनऊ में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में विधायक दल के नेता चुना जाएगा। यह नेता ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा। मुख्यमंत्री के साथ ही अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे। इसके बाद उत्तर प्रदेश में नई सरकार काम प्रारंभ करेगी।

Related Articles

Back to top button