उत्तर प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री योगी ने समीक्षा बैठक में दिया निर्देश

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सरयू नहर परियोजना, अर्जुन सहायक परियोजना, भावनी बांध परियोजना (ललितपुर), रतौली बांध परियोजना (महोबा) और मसगांव व चिल्ली स्प्रिंकलर परियोजना (हमीरपुर), कुलपहाड़ स्प्रिंकलर परियोजना (महोबा) सहित झांसी के बबीना ब्लाक के 15 ग्रामों में सिंचाई सुविधा संबंधी परियोजना की समीक्षा की। उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर हाल में नवंबर तक शेष कार्य पूरा कर लिया जाए। ताकि जनता को इन परियोजनाओं का शीघ्र लाभ मिल सके।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षों से लंबित सरयू नहर परियोजना व अर्जुन सहायक परियोजना के शीघ्र पूरा होने से गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा आदि जिलों के लोगों को लाभ मिलेगा। इन सभी परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पंचनद ङ्क्षसचाई परियोजना के प्रस्ताव पर शीघ्रता से कार्य किया जाए। अगले साल बाढ़ से बचाव के लिए अभी से तैयारियां पूरी कर ली जाएं। इस वर्ष बाढ़ से होने वाली क्षति को काफी कम करने में सफलता मिली है। आगे भी बेहतर कार्य योजना तैयार की जाए। अधिकारियों ने सीएम को बताया कि सरयू नहर परियोजना से संबंधित सरयू बैराज एवं राप्ती बैराज पूर्ण हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button