राजनीति

4 राज्यों में बीजेपी आगे

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के रुझान, नतीजे आने शुरु हो गए है। शुरुआती रुझान में उत्तर प्रदेश में भाजपा आगे चल रही है। उत्तराखंड में भी भाजपा ने बढ़त बना ली है। गोवा में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। पंजाब की बात करें तो यहां आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। मणिपुर में भाजपा आगे चल रही है। टीवी चैनलों के विभिन्न एजेंसियों द्वारा कराए एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मणिपुर में भाजपा की सत्ता बरकरार रहने, पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के उदय और गोवा में कांटे की टक्कर का अनुमान बताया गया था।

 पंजाब को छोड़ कर सभी चुनाव वाले अन्य राज्यों Uttar Pradesh Uttarakhand Goa और Manipur में भाजपा की सरकारें हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम

उप्र में शुरुआती रुझान में भाजपा आगे चल रही है। अभी तक मिले आंकड़ों के मुताबिक सूबे में भाजपा 203 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं समाजवादी पार्टी 100 सीटों पर आगे है। वहीं बसपा भी 5 सीटों पर आगे चल रही है तो कांग्रेस के खाते में 4 सीटे जाते दिखाई दे रही है। 

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम

उत्तराखंड में शुरुआती रुझान में भाजपा ने एक बार फिर बढ़त बना ली है। अब तक के मिले रुझान के मुताबिक भाजपा 40 सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस 28 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं 2 सीटे अन्य के खाते में जाते दिख रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाली भाजपा फिर मोदी के भरोसे है। 

पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम

पंजाब में शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक आप 75, कांग्रेस 13, शिअद 7 व भाजपा गठबंधन 7 सीटों पर आगे चल रही है। शुरुआती रुझान को माने तो 117 सीटों वाली पंजाब में आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। विधानसस पंजाब चुनाव में किसान आंदोलन के बीच राजनीति तेज करवट ली है। दशकों बाद अकाली दल और भाजपा अलग-अलग चुनाव मैदान में हैं। 

गोवा विधानसभा चुनाव परिणाम 2022

गोवा में शुरुआती रुझान में भाजपा ने एक बार फिर बढ़त बना ली है। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा 16 व कांग्रेस 11 सीटों पर आगे चल रही है। बीते चुनाव में राज्य में भाजपा ने कांग्रेस को जोर का झटका दिया था। कांग्रेस जीत की दहलीज पर पहुंचकर लुढ़क गई थी। भाजपा ने बहुमत से चार सीट पीछे रही कांग्रेस को करारा झटका दिया था। 

मणिपुर विधानसभा चुनाव परिणाम 2022

शुरुआती रुझान में भाजपा आगे चल रही है। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा 24 , कांग्रेस 14 सीटों पर आगे चल रही है। मणिपुर में बीते चुनाव में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस 3 अतिरिक्त विधायक नहीं तलाश पाई। जबकि, भाजपा ने एनपीएफ, एनपीपी को साध कर बहुमत के लिए जरूरी दस विधायकों का इंतजाम कर लिया। इस बार ये दोनों दल अलग-अलग मैदान में हैं और भाजपा भी अपने दम पर चुनाव लड़ी है।

Related Articles

Back to top button