राजनीति

भाजपा के 8 और सपा-बसपा के एक-एक उम्मीदवार चुने गए

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ :उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर आज सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए। भाजपा के आठ, सपा-बसपा के एक-एक सदस्य राज्यसभा पहुंचे हैं। सपा से प्रोफेसर राम गोपाल यादव और बसपा से रामजी गौतम व अन्य को प्रमाण पत्र सौंप दिया गया। हालांकि रामजी गौतम व भाजपा के हरदीप पुरी प्रमाण पत्र लेने नहीं पहुंचे थे। सपा समर्थित एक निर्दलीय प्रकाश बजाज सहित 11 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। लेकिन प्रकाश बजाज के नामांकन पत्र में त्रुटि होने की वजह से पर्चा निरस्त हो गया था। इसलिए चुनाव की स्थिति नहीं बनी।

यूपी राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया गया।

राज्यसभा के लिए ये नेता चुने गए

हरदीप सिंह पुरी भाजपा
अरुण सिंह भाजपा
नीरज शेखर भाजपा
बृजलाल भाजपा
हरिद्वार दुबे भाजपा
गीता शाक्य भाजपा
सीमा द्विवेदी भाजपा
बीएल वर्मा भाजपा
राम गोपाल यादव सपा
रामजी गौतम बसपा

इस तरह हुई राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया

निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा 13 अक्टूबर को की थी। इन दस सीटों के लिए चुनाव की अधिसूचना 20 अक्टूबर को जारी हो गई है। प्रदेश के दस राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन 27 अक्टूबर तक भरे गए। 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की गई। 2 नवंबर तक नाम वापस लिए जाने की छूट दी गई थी। 9 नवंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होना था। उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना होनी थी। हालांकि अब चुनाव की स्थिति नहीं गई। सभी सदस्य निर्विरोध चुने जाएंगे।

Related Articles

Back to top button