राजनीतिराज्य

तरक्की की राह पर वेस्ट यूपी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रसार पर अंकुश लगाने के उपाय करने के बीच में विकास कार्य के साथ कानून-व्यवस्थापर नजर रखने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में आजकल प्रदेश में सात सीट पर होने वाले विधानसभा के उप चुनाव की तैयारी भी है। सात में से छह सीट भाजपा के पास थी। तीन नवंबर को मतदान होना है। भाजपा ने अभी कोई भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है, लेकिन सभी सात सीट पर प्रभारी मंत्रियों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने मोर्चा संभाल रखा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बुलंदशहर के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ विपक्ष पर हमला बोला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुलंदशहर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के संबंध में आयोजित बूथ मंडल और सेक्टर के पदाधिकारियों से संवाद किया। सात में से छह सीट भाजपा के पास थी। तीन नवंबर को मतदान होना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुलंदशहर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के संबंध में आयोजित बूथ, मंडल और सेक्टर के पदाधिकारियों से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अब फिर से कैराना और कांधला नहीं बनने देंगे। अब वहां मुजफ्फरनगर जैसे दंगे भी नहीं होने देंगे। इन जगहों पर क्या हुआ था। किसकी वजह से हुआ था। सबको पता है। ऐसे ही लोग अपनी नापाक हरकतों के साथ पश्चिम उत्तर प्रदेश को एक बार फिर सांप्रदायिकता और जातीयता की आग में झोंकना चाहते हैं। इनके रग-रग में दंगा बसा है। इनके मंसूबों को कतई कामयाब नहीं होने देंगे। एक-एक कर सबकी पहचान हो रही है। कार्रवाई भी होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों के असली मसीहा चैधरी चरण सिंह थे। बाकी लोगों के लिए किसान सिर्फ वोट बैंक रहे हैं। अगर किसानों की इतनी ही फिक्र रहती तो 30 वर्ष से बंद रमाला चीनी मिल चलवा देते। मोइनीद्दीनपुर चीन मिल को अपग्रेड कर उसकी क्षमता बढ़वा देते। यह काम भाजपा ने किया। पश्चिम उत्तर प्रदेश के गन्ना बेल्ट की किसानों की समस्याएं बेहतर तरीके से समझने के लिए उसी क्षेत्र के विधायक को विभाग का मंत्री बनाया। नतीजतन साढ़े तीन साल में एक लाख छह हजार करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना किसानों को हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व विधायक स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह सिरोही बुलंद शहर को विकास की बुलंदी पर ले जाना चाहता थे। पार्टी, संगठन और क्षेत्र के लिए समॢपत थे। उनके सपनों को पूरा करना हम सबका फर्ज है। हम लोग कर भी रहे हैं। यहां पर सबसे बड़ा लंबा एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेस-वे बुलंदशहर से होकर गुजरेगा। एशिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट आपके बाजू में बन रहा है। ग्रेटर नोएडा में देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी बनाने जा रहे हैं। इसका सबका लाभ बुलंदशहर को भी मिलेगा।

Related Articles

Back to top button