राजनीति

रामनगर, नरकटियागंज व बगहा से भाजपा आगे

स्वतंत्रदेश , लखनऊ : तीन चरणों में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के इंताज़ार धीरे-धीरे ख़त्म हो रहा है। वोटो की गिनती शुरू हो गई है। धीरे-धीरे विधानसभा सीट के रूझान सामने आ रहे हैं। दैनिक जागरण पर आपको बिहार के प्रत्येक मतगणना स्थल से सीधे और सबसे तेज नतीजे मिलेंगे। यहां आप बाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र के लौरिया, वाल्मीकि नगर, रामनगर, नरकटियागंज और बगहा विधानसभा चुनाव 2020 के सबसे तेज नतीजे प्राप्त कर सकते हैं। भागरथी विधनसभा से भाजपा की दोबार की विधायक भागरथी देवी तीसरी बार चुनाव जीतनी कोशिश कर रही हैं। अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए।

लौरिया वाल्मीकि नगर रामनगर नरकटियागंज और बगहा विधानसभा चुनाव 2020 मतगणना के सबसे तेज नतीजे।

लौरिया विधानसभा क्षेत्र से भोजपुरी स्टार विनय बिहारी की साख दांव पर हैं। वह एनडीए की ओर से भाजपा के टिकट पर मैदान है। उनके सामने उनकी भाभी नीलम सिंह मैदान में है। बतौर निर्दलिय वह टक्कर दे रही हैं। वहीं,  शंभु तिवारी महागठबंधन की ओर से राजद की टिकट पर ताल ठोक रहे हैं।

वाल्मीकि नगर विधानसभा में पिछले बार के बागी और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप उर्फ रिंकू सिंह मैदान में हैं। वह इस बार जदयू के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। उन्हें पूर्व विधायक राजेश सिंह कांग्रेस के टिकट पर टक्कर दे रहे हैं।

नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र में कांटे की टक्कर देखने को मिल रहा है। यहां से कांग्रेस के टिकट पर निर्वतमान विधायक विनय वर्मा मैदान में हैं। वहीं, पूर्व भाजपा विधायक रश्मि सिंह उन्हें टक्कर दे रही हैं। फिलहाल रश्मि को थोड़ी-सी बढ़त मिली हुई है।

बगहा विधानसभा की सीट भाजपा के खाते में गई है। भाजपा ने राम सिंह वोट दिया है। भाजपा ने सीटिंग विधायक राघव शरण पांडेय का टिकट काट दिया है। ऐसे में बागी तेवर अपनाते हुए निर्दलीय किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने जयेश सिंह मंगल को टिकट दिया है। फिलहाल भाजपा के राम सिंह बढ़त हासिल है।

Related Articles

Back to top button