लाइन में लगकर शिवरात्रि पर की पूजा अर्चना
स्वतंत्रदेश लखनऊ:कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी लखनऊ स्थित सिहारी शिव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने पहुंची। उन्होंने इस दौरान पूजा-अर्चना की। प्रियंका गांधी ने मंदिर में दर्शन के लिए लगी लाइन में लगकर शिव की पूजा की। प्रियंका गांधी ने पहले शिवलिंग पर जल चढ़ाया और सभी के सुख शांति की कामना की। इस दौरान प्रियंका के आसपास कई अन्य श्रद्धालु भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि प्रियंका ने दर्शन के बाद मंदिर के बाहर मौजूद बच्चों से भी मुलाकात की।

बच्चों के साथ खिंचवाई फोटो
लखनऊ के मंदिर तक करीब 500 मीटर प्रियंका गांधी पैदल चली। प्रियंका गांधी को देखकर लोगों की भीड़ लग गई। मंदिर में खड़ी लड़कियों के साथ प्रियंका ने बात की। इसके अलावा प्रियंका ने मदिंर में मौजूद लड़कियों के साथ फोटो भी खिंचवाई। प्रियंका गांधी यूपी चुनाव को लेकर जगह-जगह रैलियां कर रही हैं। प्रियंका दर्शन के बाद सिद्धार्थनगर रवाना हो गईं।महाशिवरात्रि के मौके पर प्रियंका गांधी मंदिर पहुंचीं। प्रियंका गांधी के आसपास कई अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। प्रियंका गांधी यूपी चुनाव को लेकर जगह जगह रैलियां कर रही हैं। प्रियंका दर्शन के बाद सिद्धार्थनगर रवाना हो गईं। भगवान शिव के दर्शन के बाद प्रियंका गांधी ने आसपास मौजूद अपने समर्थकों से भी मुलाकात की।