उत्तर प्रदेशराज्य

बीएल संतोष व राधामोहन का मंथन शुरू

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष संगठन ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का रोडमैप तैयार करना शुरू कर दिया है। लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने मोर्चा संभाल लिया है। जून में लगातार दूसरी बार लखनऊ पहुंचे संतोष व राधा मोहन भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में बैठक करेंगे।

           वह दो दिन के प्रवास पर हैं और यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे। 

भाजपा दफ्तर से बीएल संतोष के साथ राधा मोहन सिंह ने सिविल अस्पताल जाकर वैक्सीनेशन का जायजा भी लिया। उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी सिविल अस्पताल पहुंचे थे। इसके बाद बीएस संतोष ने निराला नगर के सरस्वती कुंज का रुख किया। जहां पर वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों से भी मिले।

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उत्तर प्रदेश को मथने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तरह कमर कस ली है। इसी महीने की शुरुआत में दो दिन तक मैराथन बैठकें कर सरकार के साथ ही संगठन के कामकाज की रिपोर्ट लेकर दिशा-निर्देश देकर गए पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन ङ्क्षसह के साथ सोमवार को दोबारा राजधानी पहुंचे हैं। दो दिनी बैठक के पहले दिन यानी आज संगठन पदाधिकारियों के साथ उनकी बैठकें प्रस्तावित हैं।

भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज कर दिया है। सरकार के साथ बेहतर से बेहतर तालमेल बनाया जा रहा है, जिसके तहत मंत्रियों को भी प्रभार वाले जिलों में प्रवास का जिम्मा सौंप दिया गया है।

वह दो दिन के प्रवास पर हैं और यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे। प्रदेश भर में शुरू किए गए पोस्ट कोविड सेंटर, टीकाकरण जनजागरण अभियान और अन्य सेवा कार्यों के साथ ही संगठन के पिछले कार्यक्रम व अभियानों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सरकार के मंत्रियों के साथ भी मुलाकात संभावित है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई से हर माह उत्तर प्रदेश के दौरे पर आ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button