अन्तर्राष्ट्रीय

ऑपरेशन गंगा , मुंबई पहुंची 7वीं फ्लाइट

स्वतंत्रदेश लखनऊ:रूस का यूक्रेन पर हमला लगातार 6वें दिन भी जारी है। ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने का मिशन जारी है। इसी क्रम में एअर इंडिया की 7वीं फ्लाइट 182 भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंच गई है। वहीं दो अन्य फ्लाइट भी बुडापेस्ट और बुखारेस्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भर चुकी हैं। ये जल्द ही देश की राजधानी में उतरेंगी। इन फ्लाइट में 434 भारतीय को वापस लाया जा रहा है।भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर बताया कि यूक्रेन में फंसे भारतीय को वापस लाने के लिए हमारी कोशिश लगातार जारी है। इसी क्रम में ऑपरेशन गंगा के तहत 9वीं उड़ान भी बुखारेस्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है। यह फ्लाइट 218 नागरिकों को वापस लेकर आ रही है।

आज ही दो और फ्लाइट से 434 लोगों की होगी वापसी

विदेश मंत्री ने बताया कि यूक्रेन में फंसे भारतीय को लेकर 8वीं फ्लाइट बुडापेस्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है। इस फ्लाइट में 216 भारतीय नागरिक वापस आ रहे हैं। बता दें कि ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक 6 फ्लाइट से कुल 1,436 भारतीयों को देश वापस लाया जा चुका हैं।28 फरवरी को भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:50 बजे 7वीं फ्लाइट (एयर इंडिया एक्सप्रेस IX 1201) मुंबई से रोमानिया के बुखारेस्ट के लिए रवाना हुई थी, ये फ्लाइट बुखारेस्ट में 6:15 बजे पहुंची। विमान ने बुखारेस्ट से शाम 7:15 बजे उड़ान भरी और मंगलवार सुबह मुंबई पहुंची। फ्लाइट से 182 लोगों को भारत लाया गया है।

Related Articles

Back to top button